कदम संस्था द्वारा 17 जुलाई 2004 से प्रतिदिन जारी जन्मोत्सव पर पौधारोपण अभियान के 7915वें दिन मंगलवार 15 मार्च 2026 को हेमलता पाठक एवं देवीलाल ने जन्मदिन कदम संस्था के साथ सुबह कदम समय 10 बजे टाउन हॉल, गांधी लाइब्रेरी, विक्टोरिया हॉस्पिटल के पास, जबलपुर में पौधा रोपकर मनाया ।इस मौके पर के.एस. राय की प्रेरणा से राजकुमार वलेचा एवं संजीव सबलोक ने कदम संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। बधाई इस अवसर पर कदम संस्था के अनेक सदस्य भी उपस्थित थे।
Share With: